पीएमएल-एन के नजीब नकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘राष्ट्रपति’ निर्वाचित

पीएमएल-एन के नजीब नकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘राष्ट्रपति’ निर्वाचित

पीएमएल-एन के नजीब नकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘राष्ट्रपति’ निर्वाचित
Modified Date: September 24, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: September 24, 2026 6:40 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 सितंबर (भाषा) सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नजीब नकी बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ‘‘राष्ट्रपति’’ निर्वाचित हुए।

पीओके की तथाकथित विधानसभा में हुए चुनाव में नकी को 32 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चौधरी लतीफ अकबर को 13 मत मिले।

इस चुनाव में केवल विधानसभा सदस्य ही मतदान के पात्र थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नकी को उनकी जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नकी इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद ‘राष्ट्रपति’ का पद जनवरी से खाली था।

भारत ने हाल में पीओके में हुए तथाकथित स्थानीय निकाय चुनावों को ‘‘पूरी तरह से दिखावा’’ करार दिया था और कहा था कि इस तरह की ‘‘खोखली’’ कवायद क्षेत्र की जमीनी हकीकत को छिपा नहीं सकती।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में