अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रस्तुति देने वाले कवि ने ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रस्तुति देने वाले कवि ने ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रस्तुति देने वाले कवि ने ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया
Modified Date: July 5, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: July 5, 2026 10:03 am IST

तेहरान, पांच जुलाई (एपी) ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान प्रस्तुति देने वाले एक कवि ने देश की राजधानी तेहरान में रविवार को लाखों लोगों की भीड़ के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया।

कवि मोहम्मद रसूली ने भीड़ से ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ और ‘‘इजराइल मुर्दाबाद’’ के नारे लगवाए।

रसूली ने ट्रंप का जिक्र करते हुए भीड़ से पूछा, ‘‘दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति अब तक जीवित क्यों है?’’ उनकी इस बात पर भीड़ ने उत्साह जताया।

रविवार को अंतिम संस्कार में एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक लोग शामिल हुए। काले कपड़े पहने शोकाकुल लोग खामेनेई के सम्मान में बैनर और झंडे लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचे। कुछ बैनरों में ट्रंप को मार डालने का आह्वान भी किया गया था।

खामेनेई ने कई दशकों तक ईरान पर शासन किया था। वह ईरान युद्ध की शुरुआत में 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में मारे गए थे। वह 86 वर्ष के थे।

अली खामेनेई का अंतिम संस्कार देश की धर्मतांत्रिक व्यवस्था और नए सर्वोच्च नेता एवं उनके बेटे अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई के लिए समर्थन बढ़ाने का अवसर बन सकता है।

यह ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब ईरान युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच, यह आशंका भी बनी हुई है कि इजराइल फिर हमला कर सकता है।

युद्ध के कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई और अंतिम संस्कार पूरा होने तक वार्ता रोक दी गई है।

एपी सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में