पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके की चपेट में आया पुलिस वाहन, अधिकारी समेत दो की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके की चपेट में आया पुलिस वाहन, अधिकारी समेत दो की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके की चपेट में आया पुलिस वाहन, अधिकारी समेत दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 2, 2022 9:53 pm IST

क्वेटा, दो मार्च (एपी) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बुधवार को एक पुलिस वैन के पास हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आसपास मौजूद सात लोग घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन ने बताया कि ये हमला फातिमा जिन्ना रोड पर हुआ। उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले अधिकारी की पहचान अजमल सदोजई के रूप में की।

हुसैन ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पुलिस वैन निशाने पर रही।

किसी भी संगठन ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पूर्व में हुए इस तरह के धमाकों के लिए पाकिस्तानी तालिबान और आतंकी समूहों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

एपी शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में