Qatar Airways India Flights: मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Qatar Airways India Flights: मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम... अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Qatar Airways India Flights: मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Qatar Airways India Flights/Image Source: symbolic

Modified Date: March 11, 2026 / 07:06 am IST
Published Date: March 11, 2026 6:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • कतर में फंसे भारतीयों को राहत
  • 1000 लोग सुरक्षित भारत लौटे
  • एयरलाइंस ने निभाई अहम भूमिका

दोहा: Qatar Airways India Flights:  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर में फंसे लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को मंगलवार को नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि लाया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी।

कतर से भारत लौटे करीब 1000 भारतीय (Indians Evacuated from Qatar News)

Qatar Airways India Flights:  दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया। इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है।

दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है। दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।”

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।