ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे हालिया दौर के हमले समाप्त: अमेरिका

ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे हालिया दौर के हमले समाप्त: अमेरिका

ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे हालिया दौर के हमले समाप्त: अमेरिका
Modified Date: July 15, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: July 15, 2026 8:18 am IST

दुबई, 15 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के कहा कि उसने ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे ताजा दौर के हमले समाप्त कर दिए हैं।

ये हमले ऐसे समय में किए गए, जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे पोतों पर ईरान के हमलों के बाद उसके खिलाफ फिर से नौसैनिक नाकेबंदी कर दी। इस बीच, ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी दी।

‘यूएस सेंट्रल कमान’ ने कहा कि हमले सात घंटे तक चले और इनमें मिसाइल एवं ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ ईरान की तटीय रक्षा प्रणालियों और नौसैनिक संसाधनों को निशाना बनाया गया।

ईरान ने इस हमले में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में