रोमानियाई जेट ने एस्तोनिया में संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

रोमानियाई जेट ने एस्तोनिया में संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

रोमानियाई जेट ने एस्तोनिया में संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया
Modified Date: May 19, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: May 19, 2026 8:16 pm IST

तल्लिन (एस्तोनिया), 19 मई (एपी) बाल्टिक क्षेत्र में नाटो के हवाई सुरक्षा बलों से संबंधित एक रोमानियाई एफ-16 जेट ने मंगलवार को दक्षिणी एस्तोनिया के ऊपर एक संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एस्तोनिया के रक्षा मंत्री हन्नो पेवकुर ने कहा कि ड्रोन के मार्ग को देखते हुए, “हमने फैसला किया कि हमें इसे मार गिराना होगा”।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “आज हम शायद कह सकते हैं कि यह एक ड्रोन था, जिसका मकसद कुछ रूसी ठिकानों पर हमला करना था।”

हाल के महीनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें रूस को निशाना बनाकर दागे गए यूक्रेनी ड्रोन नाटो क्षेत्र में घुस गए या गिर गए।

ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब कीव ने रूसी ऊर्जा सुविधाओं और हथियार कारखानों को निशाना बनाते हुए अपने ड्रोन हमलों को लगातार तेज कर दिया है।

एस्तोनिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पेवकुर ने कहा, “हमारे संदेश में कोई बदलाव नहीं आया है। हमने यूक्रेनियों से हमेशा यही कहा है कि अगर आप रूसी ठिकानों या रूसी लक्ष्यों पर हमला कर रहे हैं, तो ये हमले नाटो क्षेत्र से यथासंभव दूर होने चाहिए।”

एपी प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में