Assassination Bounty for Leaders: ट्रम्प और नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. लाया जाएगा बाकायदा बिल, जानें कौन कर रहा ऐलान की तैयारी..

Assassination Bounty for Trump and Netanyahu: ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या पर इनाम वाले विवादित बिल की तैयारी शुरू हो गई है।

Assassination Bounty for Leaders: ट्रम्प और नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. लाया जाएगा बाकायदा बिल, जानें कौन कर रहा ऐलान की तैयारी..

Assassination Bounty for Trump and Netanyahu ||

Modified Date: May 19, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: May 19, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू पर इनाम वाले बिल की तैयारी।
  • हत्या करने वाले को 5 करोड़ यूरो देने का प्रस्ताव।
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद।

तेहरान: ईरान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या पर इनाम रखने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। (Assassination Bounty for Trump and Netanyahu) रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी संसद में एक ऐसा बिल लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले को 5 करोड़ यूरो यानी करीब 58 मिलियन डॉलर का इनाम देने का प्रस्ताव है।

ईरान में जल्द प्रस्ताव पर होगी वोटिंग

यह जानकारी ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बिल “इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई” नाम से तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ईरानी संसद जल्द ही इस प्रस्ताव पर वोटिंग कर सकती है। यह कदम फरवरी 28 को तेहरान में हुए हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत होने का दावा किया गया है।

‘दोनों नेताओं को जहन्नुम भेजने वाले को इनाम’ : महमूद नबावियन

इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ट्रंप, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर को “जवाबी कार्रवाई” के तहत निशाना बनाया जाना चाहिए। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के एक अन्य सदस्य महमूद नबावियन ने भी कहा कि संसद जल्द ही ऐसे लोगों को इनाम देने पर फैसला करेगी, जो ट्रंप और नेतन्याहू को “जहन्नुम भेजें।” (Assassination Bounty for Trump and Netanyahu) इसी बीच ईरान समर्थित मीडिया और साइबर ग्रुप्स भी लगातार धमकी भरे बयान दे रहे हैं। “हंदाला” नाम के एक ईरानी साइबर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने ट्रंप और नेतन्याहू को खत्म करने के लिए 5 करोड़ डॉलर अलग रखे हैं।

बातचीत में नहीं हुई कोई प्रगति

इन धमकियों को ईरान की तरफ से बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है। इससे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष विराम पर असर पड़ सकता है। पिछले साल ट्रंप ने भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा। इन सबके बीच ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भी भेजा है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव में पहले के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं है और बातचीत में ज्यादा प्रगति नहीं हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज

जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश

सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत

उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown