यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी के परिसरों पर रूसी हमलों से हुआ भारी नुकसान
यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी के परिसरों पर रूसी हमलों से हुआ भारी नुकसान
कीव, 17 अगस्त (एपी) रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के नाफ्टोगैस समूह के संयंत्रों पर 13 बार हमले किए और साल की शुरुआत से अब तक उसके परिसरों को लगभग 300 बार निशाना बनाया है। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रूस ने पिछले चार साल में बार-बार यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर हमले किए हैं। मॉस्को को उम्मीद है कि कड़ाके की ठंड के महीनों में आम लोगों को बिजली और पानी की सुविधा न देकर वह यूक्रेन की लड़ने की इच्छाशक्ति को कमजोर कर देगा।
यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस सर्दियों के मौसम का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और उन्होंने अंदेशा जताया कि मॉस्को सर्दियों के आगामी मौसम में अपने हमले तेज करेगा।
ऊर्जा कंपनी ने बताया कि रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने देश के कई इलाकों में उसके परिसरों पर हमले किए, जिनमें से एक जगह पर हफ्ते के दौरान कई बार हमले हुए। इससे उपकरणों और बिजली उत्पादन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने रात भर हुए हमलों की जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि रूस पर यूक्रेन के हमलों में सात लोग मारे गए, जबकि रूसी सेना के हमलों में यूक्रेन में चार आम लोगों की मौत हो गई।
एपी सुभाष माधव
माधव

Facebook


