सऊदी अरब ने ऊर्जा अवसंरचना के पास मलबा गिरना स्वीकार किया

सऊदी अरब ने ऊर्जा अवसंरचना के पास मलबा गिरना स्वीकार किया

सऊदी अरब ने ऊर्जा अवसंरचना के पास मलबा गिरना स्वीकार किया
Modified Date: April 7, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: April 7, 2026 6:53 pm IST

दुबई, सात अप्रैल (एपी) सऊदी अरब ने मंगलवार तड़के कहा कि ईरान से दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइल के जरिये उसके तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत को निशाना बनाया गया और ‘इन मिसाइल का मलबा’ ऊर्जा इकाइयों के पास जमीन पर गिरा।

सऊदी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की के संक्षिप्त बयान में जमीनी स्तर पर हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि ‘‘आकलन जारी है।’’

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि कौन से ऊर्जा संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

एपी अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में