Agra Bathroom Murder Case: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह, महिला के कबूलनामे में सामने आया खौफनाक सच तो उड़े पुलिस के होश

Agra Bathroom Murder Case: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह, महिला के कबूलनामे में सामने आया खौफनाक सच तो उड़े पुलिस के होश

Agra Bathroom Murder Case: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह, महिला के कबूलनामे में सामने आया खौफनाक सच तो उड़े पुलिस के होश

Agra Bathroom Murder Case | Photo Credit: AI

Modified Date: July 4, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: July 4, 2026 10:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • आगरा में बाथरूम मर्डर केस
  • महिला ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया
  • पुलिस और परिजन पति को ढूंढते रहे

आगरा: Agra Bathroom Murder Case देश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आरोपी आए दिन नए नए तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के नीले ड्रम हत्याकांड चर्चा में आया था। जिसके बाद अब आगरा का बाथरूम कांड सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर घर के बाथरूम में ही दफना दिया। वह रोज उसी बाथरूम में नहाती रही, ताकि किसी को शक न हो। जब लोग सुरेंद्र के बारे में पूछते, तब वह गायब होने का रोना रोने लगती। लेकिन महिला का ये आखिरकार सबके सामने आ ही गया।

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया

Agra Bathroom Murder Case मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदरा स्थित प्राची टावर चौकी की रुनकता धाम कॉलोनी की है। दरअसल, यहां रहने वाली रूबी ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करके लाश को बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं राजमिस्त्री बुलाकर बाथरूम का फर्श बनवाकर टाइल्स भी लगा दी थी। वह रोज उसी बाथरूम में नहाती थी। बाथरूम की खुदाई में सुरेंद्र का कंकाल निकला है। उसके कपडे गल गए थे। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कड़ा भी मिला है।

बताया जा रहा है कि 18 मई को रूबी नाम की महिला पुलिस थाने में अपने पति की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपने शिकायत में बताया कि उनका पति सुरेंद्र कई दिनों से लापता है। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान दिन-रात रूबी भी पुलिस के साथ पति को ढूंढने का नाटक करती रहती है। करीब 45 दिन गुजर जाने के बाद जब परिजनों ने पत्नी रूबी से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को खीर में नींद की गोलियां दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी सास और बेटियां जेठ के घर गई हुई थी। इस दौरान महिला ने 400 रुपए देरकर मिट्टी मंगवाई और बाथरूम का फर्श तोड़कर शव के ऊपर से नमक डाला और मिट्टी डाली। उसे समतल किया। 19 जून को मिस्त्री को बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराया। एक दिन में फर्श सूख गया। वह खुद जेठ के घर चली गई और वहां जाकर नाटक किया कि सुरेंद्र चार दिन से घर नहीं आए हैं। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस 45 दिनों तक पति की तलाश करता रहा।

क्यों दिया वारदात को अंजाम

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में रूबी ने खुलासा है कि पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब पीने के साथ ही नशे के लिए नींद की गोलियां भी खाता था। रूबी ने 18 मई को योजना बनाकर अपनी बेटियों और सास को जेठ अनिल के पास भेजा। जिसके बाद महिला ने उसी रात खीर बनाई और उसमें नींद 20 गोलियां डाल दी। जिससे पति की मौत हो गई। फिर शव को बा​थरूम में दफना दिया। रूबी ने पुलिस को बताया कि पति सुरेंद्र की शराब वजह से अक्सर झगड़ा होता था। शराब पीकर पति पिटाई करता था। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।