सऊदी अरब में तेल कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत : सऊदी अधिकारी
सऊदी अरब में तेल कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत : सऊदी अधिकारी
दुबई, 28 जून (एपी) सऊदी अरब में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
बयान के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुआ और मारे गए सभी लोग सऊदी नागरिक थे। दुर्घटना की वजह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई।
यह हेलीकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का थ। इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी सऊदी अरब की है।
एपी प्रशांत सुरेश
सुरेश

Facebook


