अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी

अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी

अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी
Modified Date: October 9, 2023 / 06:44 pm IST
Published Date: October 9, 2023 6:44 pm IST

इस्लामाबाद, नौ अक्टूबर (एपी) तालिबान के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 2,000 लोगों की मौत होने के बाद सोमवार को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की यात्रा कर रहा है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

शनिवार को घनी आबादी वाले हेरात में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

राजधानी काबुल में जारी एक बयान के अनुसार तालिबान द्वारा नियुक्त उप प्रधानमंत्री अब्दुल गनी बरादर और उनकी टीम सोमवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके “आपात राहत सहायता” प्रदान करेगी। साथ ही “सहायता का न्यायसंगत और सटीक वितरण” सुनिश्चित किया जाएगा।

एपी जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में