शेख हसीना यदि लौटीं तो उन्हें जेल जाना होगा: बांग्लादेशी मंत्री

Ads

शेख हसीना यदि लौटीं तो उन्हें जेल जाना होगा: बांग्लादेशी मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 12:47 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 12:47 AM IST

ढाका, 13 जुलाई (भाषा) बांग्लादेश की एक मंत्री ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना यदि यहां लौटती हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

मंत्री का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधित अवामी लीग की नेता दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी में हैं।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना (78) को पांच अगस्त 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए एक हिंसक आंदोलन के बाद पद छोड़ना पड़ा था। अपनी सरकार गिरने के बाद वह ढाका से सुरक्षित निकलकर भारत आ गई थीं और तब से यहीं शरण लिए हुए हैं।

यहां की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ के अनुसार, विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा, ‘यदि वह आत्मसमर्पण करती हैं, तो मौजूदा कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। उन्हें जेल जाना होगा। कानून अपना काम करेगा।’ शमा ने स्पष्ट किया कि यदि हसीना आत्मसमर्पण करती हैं तो सरकार पूरी तरह से कानूनी ढांचे के तहत ही आगे बढ़ेगी।

पिछले सप्ताह हसीना के करीबी सूत्रों ने कहा था कि वह दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी में हैं और यह उनका पूरी तरह से स्वैच्छिक निर्णय है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव