स्पेसएक्स ने अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली स्टारशिप प्रक्षेपित किया

स्पेसएक्स ने अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली स्टारशिप प्रक्षेपित किया

स्पेसएक्स ने अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली स्टारशिप प्रक्षेपित किया
Modified Date: May 23, 2026 / 09:35 am IST
Published Date: May 23, 2026 9:35 am IST

वाशिंगटन, 23 मई (एपी) अमेरिकी वांतरिक्ष कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने शुक्रवार को परीक्षण उड़ान पर अब तक का अपना सबसे बड़ा, शक्तिशाली एवं उन्नत ‘स्टारशिप’ प्रक्षेपित किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) की स्टारशिप के इस नए संस्करण की मदद से आगामी वर्षों में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।

यह रॉकेट टेक्सास के दक्षिणी छोर से रवाना हुआ। इसमें 20 स्टारलिंक उपग्रह के प्रारूप रखे गए थे।

यह उस रॉकेट की 12वीं परीक्षण उड़ान है, जिसे मस्क एक दिन लोगों को मंगल ग्रह तक ले जाने के लिए तैयार कर रहे हैं।

स्टारशिप का नवीनतम मॉडल 124 मीटर लंबा है। यह पुराने स्टारशिप मॉडलों से कई फुट लंबा है और इसका इंजन भी अधिक शक्तिशाली है।

इससे पहले, ‘स्पेसएक्स’ को बृहस्पतिवार शाम को अपने नवीनतम और सबसे बड़े ‘स्टारशिप’ को प्रक्षेपित करना था लेकिन प्रक्षेपण में सिर्फ आधा मिनट का समय शेष रहने पर सामने आई कई समस्याओं के कारण उसे उलटी गिनती रोकनी पड़ी।

‘स्पेसएक्स’ का यह रॉकेट टेक्सास से उड़ान भरने वाला था लेकिन मैक्सिको की सीमा के पास स्टारबेस स्थित इसके नए रॉकेट पैड में कुछ समस्याएं आ गई थीं और प्रक्षेपण की निर्धारित समयसीमा खत्म हो गई थी।

‘स्पेसएक्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने बाद में कहा था कि प्रक्षेपण टावर पर लगा हाइड्रोलिक पिन समय पर हट नहीं पाया। उन्होंने कहा था कि अगर समस्या का जल्द समाधान हो जाता है तो शुक्रवार को प्रक्षेपण का एक और प्रयास किया जाएगा।

एपी

सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में