श्रीलंका: विमानन कंपनी ने भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

श्रीलंका: विमानन कंपनी ने भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

श्रीलंका: विमानन कंपनी ने भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया
Modified Date: May 17, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: May 17, 2026 1:10 pm IST

कोलंबो, 17 मई (भाषा) ‘श्रीलंकन एयरलाइंस’ ने चेन्नई स्थित अपने कार्यालय में कार्यरत कई भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन का आरोप लगाया।

श्रीलंका की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि यह धोखाधड़ी बिल, भुगतान विवरणों और हस्ताक्षरों में हेरफेर करके की गई।

बयान के मुताबिक, “श्रीलंकन एयरलाइंस’ के चेन्नई स्थित कार्यालय में धनराशि के गबन के संबंध में विमानन कंपनी यह सूचित करना चाहती है कि चेन्नई के वित्त विभाग में कार्यरत कुछ भारतीय नागरिकों पर बिल, भुगतान विवरणों और हस्ताक्षरों में धोखाधड़ी से हेरफेर करके एक अवधि के दौरान कुल 2.2 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है।”

विमानन कंपनी ने गबन की अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

कंपनी ने बताया कि भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया जा चुका है और मामले में जांच जारी है।

कंपनी ने ईमेल खाते के हैक होने के कारण यूएई में एक सेवा प्रदाता को गलत भुगतान की एक अलग घटना का भी उल्लेख किया गया।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में