फ्रांस में फिर आतंकी हमला, महिला पुलिस अफसर की गला काटकर हत्या, राष्ट्रपति बोले- इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम
फ्रांस में फिर आतंकी हमला, महिला पुलिस अफसर की गला काटकर हत्या, राष्ट्रपति बोले- इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम
पेरिस। फ्रांस में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ हैा शुक्रवार को रामबौलेट में हमलावर ने पुलिस थाने में घुसकर एक महिला पुलिस अधिकारी की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़-तोड़ वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पढ़ें- जस्टिस एनवी रमना 48वें चीफ जस्टिस बने, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ
पुलिस अधिकारी की पहचान स्टेफनी के तौर पर हुई है जो दो बच्चों की मां थी। ट्यूनिशिया का यह 36 वर्षीय हमलावर इस दौरान अल्ला-हो-अकबर का नारा लगा रहा था। हमलावर को मौके पर ही मार गिराया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें- CG Lockdown : रायपुर में 5 मई तक बढ़ेगा लाॅकडाउन, प्…
शुरुआती जांच में पता चला चला है कि हमलावर ट्यूनीशिया का नागरिक था और वैध दस्तावेज के साथ फ्रांस में रह रहा था। लेकिन एक टीवी चैनल के मुताबिक उससे पहले हमलावर अवैध रूप से फ्रांस में आया था। हमलावर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड फिलहाल सामने नहीं आया है। फ्रांस पिछले कुछ वर्षो से लगातार आतंकी हमले झेल रहा है। करीब छह महीने पहले एक युवक ने शिक्षक की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
पढ़ें- चमोली में ग्लेशियर टूटने से 8 की मौत, अब तक 384 लोग..
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस फिर से आतंकी हमले का शिकार हुआ है। लेकिन इस हमले से हमारी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने की मुहिम नहीं रुकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें- सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रायपुर हवाई अड…
पुलिस के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार 2:20pm पर हुआ। पता चला है कि उन्मादी शख्स ने थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मी के गले पर लंबे चाकू से लगातार वार किए। इससे स्टेफनी (49) नाम की महिला पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल होकर खून से नहा गई और कुछ ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद थाने में तैनात सुरक्षा गार्ड ने हमलावर को घेरकर उसे गोली मार दी।

Facebook


