चंद्र नववर्ष की प्रार्थनाओं और उत्सवों के साथ अश्ववर्ष का आगमन
चंद्र नववर्ष की प्रार्थनाओं और उत्सवों के साथ अश्ववर्ष का आगमन
बीजिंग, 17 फरवरी (एपी) चीन में लोग मंगलवार को प्रार्थनाओं, आतिशबाजी और जश्न के साथ चंद्र नववर्ष मना रहे हैं।
इन गतिविधियों के साथ अश्ववर्ष का आगमन हुआ, जो चीनी राशि चक्र के 12 जानवरों में से एक है और यह सर्पवर्ष के बाद आता है।
चंद्र नववर्ष चीन और कुछ अन्य पूर्वी एशियाई देशों में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिकोत्सव है तथा इसे इस क्षेत्र के बाहर भी मनाया जाता है।
इस नववर्ष के उपलक्ष्य में हांगकांग में आधी रात के समय मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी।
हांगकांग के एक मंदिर में अगरबत्ती का धुआं वातावरण को सुगंधित कर रहा था, जहां लोग हर साल आधी रात को नए साल की कामना करने के लिए कतार में खड़े होते हैं।
दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम में इस त्योहार को ‘टेट’ कहा जाता है। वहां कई शहरों में आतिशबाजी के साथ ही कलाकारों के गीतों की प्रस्तुति भी देखने को मिली।
आतिशबाजी शुरू होते ही पुल और गगनचुंबी इमारतें रोशनी से जगमगा उठीं और लोग पॉप संगीत की धुन पर थिरकने लगे।
सोमवार को, रूस की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर दो सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें लोगों ने दुकानों से चीनी व्यंजनों का स्वाद लिया और लालटेन तथा ड्रैगन से सजी बर्फीली सड़कों पर सैर की।
वहीं, ताइवाने के ताइपे में मंगलवार की सुबह बाओआन मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और वहां लगी घंटी की ध्वनि 108 बार गूंजी, जो एक शुभ संख्या मानी जाती है।
एपी नेत्रपाल मनीषा
मनीषा

Facebook


