बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाने वाले ड्रोन इराकी क्षेत्र से आए थे : यूएई
बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाने वाले ड्रोन इराकी क्षेत्र से आए थे : यूएई
दुबई, 19 मई (एपी) संयुक्त अरब अमीरात के बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाने वाले सभी ड्रोन इराक से आए थे। देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस घोषणा का संभवतः अर्थ यह है कि ईरान समर्थित शिया मिलिशिया रविवार को परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए हमले के पीछे हो सकते हैं, जिन्होंने पहले ईरान युद्ध में खाड़ी अरब देशों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए थे।
किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि ईरान और उसके सहयोगियों पर संदेह जताया जा रहा था, क्योंकि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है और ईरान के खिलाफ अमीराती अधिकारियों की बयानबाजी तेज हो गई है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले दो दिनों में तीन और ड्रोन ने देश को निशाना बनाया, लेकिन उनके लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
एपी
प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


