उत्तर कोरिया एवं चीन के विदेश मंत्रियों ने सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई

उत्तर कोरिया एवं चीन के विदेश मंत्रियों ने सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई

उत्तर कोरिया एवं चीन के विदेश मंत्रियों ने सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई
Modified Date: April 10, 2026 / 09:31 am IST
Published Date: April 10, 2026 9:31 am IST

सियोल, 10 अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने अपने देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ‘‘गहन विचार-विमर्श’’ किया। दोनों देशों के सरकारी मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी बृहस्पतिवार को प्योंगयांग पहुंचे। यह पिछले सात वर्ष में उत्तर कोरिया की उनकी पहली यात्रा है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि वांग और उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई ने अपनी बैठक में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की लेकिन उन्होंने इन मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

उत्तर कोरिया की सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि दोनों पक्ष विदेश नीति से जुड़े मामलों को संभालने वाली अपनी एजेंसियों के बीच रणनीतिक संवाद मजबूत करने पर भी सहमत हुए।

किसी भी समाचार संस्थान ने यह नहीं बताया कि चोए और वांग ने अमेरिका पर चर्चा की या नहीं, या फिर पश्चिम एशिया के युद्ध जैसे अन्य मुद्दों पर बात हुई या नहीं।

वांग ने उत्तर कोरिया की यात्रा ऐसे समय की है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग जाने वाले हैं।

एपी सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में