‘टॉय स्टोरी’ में एआई से आवाज बदले जाने का विचार ‘डरावना’ है: टॉम हैंक्स

‘टॉय स्टोरी’ में एआई से आवाज बदले जाने का विचार ‘डरावना’ है: टॉम हैंक्स

‘टॉय स्टोरी’ में एआई से आवाज बदले जाने का विचार ‘डरावना’ है: टॉम हैंक्स
Modified Date: June 24, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: June 24, 2026 11:28 am IST

लॉस एंजिलिस, 24 जून (भाषा) फिल्म निर्माता टॉम हैंक्स का कहना है कि ‘टॉय स्टोरी’ फिल्मों में उनकी आवाज को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से शेरिफ वुडी की आवाज के रूप में बदला जा सकता है। उन्होंने इसे एक “डरावना विचार” बताया है।

हैंक्स ने इस फ्रेंचाइजी के सभी भागों में ‘पुल-स्ट्रिंग काउबॉय डॉल’ के किरदार को अपनी आवाज दी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यदि स्टूडियो ऐसा निर्णय लेता है, तो उसके पास एआई के जरिए उनकी आवाज की नकल तैयार करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है।

उन्होंने ‘एंटरटेनमेंट वीकली’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “समय को कोई हरा नहीं सकता। सवाल यह होगा कि क्या हम मेरे किसी रूप को किसी तरह जोड़-तोड़कर तैयार कर सकते हैं या नहीं। ‘टॉय स्टोरी’ में हमारे द्वारा रिकॉर्ड किया गया हर एक शब्द कहीं न कहीं डिजिटल रूप में मौजूद है, इसलिए वे जो चाहें तैयार कर सकते हैं।”

‘टॉय स्टोरी 5’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह इस शृंखला की वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। इस फिल्म का निर्देशन एंड्रयू स्टैंटन ने किया है, जबकि मैककेना हैरिस ने सह-निर्देशक के रूप में काम किया है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में