ट्रंप को मारने की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति ने फिलहाल जेल में रहने पर सहमति जताई

ट्रंप को मारने की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति ने फिलहाल जेल में रहने पर सहमति जताई

ट्रंप को मारने की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति ने फिलहाल जेल में रहने पर सहमति जताई
Modified Date: April 30, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:25 pm IST

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (एपी) व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज में बंदूकों और चाकुओं से हमला करने तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए फिलहाल जेल में रहने पर सहमति जताई।

कोल थॉमस एलन ने अमेरिकी मजिस्ट्रेट मोक्सिला उपाध्याय के समक्ष अपनी संक्षिप्त पेशी के दौरान कोई दलील पेश नहीं की।

अभियोजकों का आरोप है कि एलन ने हफ्तों पहले ही हमले की योजना बना ली थी और शनिवार रात वाशिंगटन हिल्टन में एक मैग्नेटोमीटर से गुजरने से पहले ट्रंप की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी थी।

अधिकारियों के अनुसार, एलन हमले में घायल हो गया लेकिन उसे गोली नहीं लगी। सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और वह बच गया।

अभियोजकों का कहना है कि उनका मानना ​​है कि एलन ने अपनी शॉटगन से कम से कम एक बार गोली चलाई और एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने पांच गोलियां चलाईं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि एलन की ही गोली एजेंट की जैकेट पर लगी थी।

इकत्तीस वर्षीय एलन कैलिफोर्निया के टोरेंस शहर का निवासी है। वह उच्च शिक्षित शिक्षक और शौकिया वीडियो गेम डेवलपर हैं।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में