हमले से पहले तेल टैंकर को अमेरिकी नौसेना ने कई बार दी थी चेतावनी
हमले से पहले तेल टैंकर को अमेरिकी नौसेना ने कई बार दी थी चेतावनी
वॉशिंगटन, 14 जून (एपी) अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन कर ईरान की ओर जाने की कोशिश कर रहे जिस तेल टैंकर को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था, उसके खिलाफ कार्रवाई से पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि पोत को लगभग 60 बार मौखिक चेतावनी दी गई और बल प्रदर्शन के अन्य संकेत दिए गए जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया था।
अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जहाज के चालक दल ने बुधवार को गोलीबारी से पहले दी गई दो अंतिम चेतावनियों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने बताया था कि एक अमेरिकी विमान ने पलाऊ के झंडे वाले जहाज एम/टी सेट्टेबेलो के इंजन कक्ष पर ‘‘लक्षित हमला’’ किया था।
भारतीय अधिकारियों के अनुसार, ओमान की खाड़ी में हुई इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।
एक बयान में अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि जहाज को निशाना बनाने के लिए की गई गोलीबारी से पहले चालक दल को इंजन कक्ष खाली करने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था।
बयान में कहा गया, ‘‘60 दिनों से अधिक समय से लागू नाकाबंदी के बाद अब यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि अमेरिकी बल इसका सख्ती से पालन कराएंगे।’’
एपी सुरभि प्रशांत
प्रशांत

Facebook


