पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन अफगान आतंकवादी मारे गये

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन अफगान आतंकवादी मारे गये

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन अफगान आतंकवादी मारे गये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 8, 2021 11:41 am IST

Latest Hindi news today

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, आठ अगस्त (भाषा) पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में रविवार को तीन अफगान अजांकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मारे गये आतंकवादी, प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और जमात उल अहरार (जेयूए) के थे।

Latest Hindi news today : आतंकवाद रोधी विभाग ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘आज पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को इस बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन टीटीपी/जेयूए के सदस्य लाहौर से करीब 70 किमी दूर फिरोजवाला के गुलशन बाबर आबादी स्थित एक किराये के मकान में उपस्थित हैं तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों (पुलिस, सेना), शिया समुदाय, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और हस्तियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। ’’

बयान में कहा गया है कि विभाग की टीम ने रविवार को वहां छापा मारा, जिस दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये।

भाषा

सुभाष नरेश

नरेश

Also read : पंजाब में सभी कक्षाओं के लिए खोले गए स्कूल


लेखक के बारे में