पाकिस्तान में बम से खेलते समय तीन बच्चों की मौत

पाकिस्तान में बम से खेलते समय तीन बच्चों की मौत

पाकिस्तान में बम से खेलते समय तीन बच्चों की मौत
Modified Date: April 14, 2023 / 08:57 pm IST
Published Date: April 14, 2023 8:57 pm IST

क्वेटा, 14 अप्रैल (एपी) अफगानिस्तान की सीमा के पास दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में खाली पड़े एक मकान में शुक्रवार को बिना फटे बम से खेलते समय तीन बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी शब्बीर अहमद के अनुसार, विस्फोट पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती शहर चमन में हुआ, जो प्रांतीय राजधानी क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।

अहमद ने कहा कि खाली पड़े घर में पहले अफगान शरणार्थी रहते थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बम वहां कैसे पहुंचा।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में