मगरमच्छ के गले में 2 सालों से फंसा है टायर, निकालने वाले को दिया जाएगा इनाम

मगरमच्छ के गले में 2 सालों से फंसा है टायर, निकालने वाले को दिया जाएगा इनाम

मगरमच्छ के गले में 2 सालों से फंसा है टायर, निकालने वाले को दिया जाएगा इनाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 1, 2020 10:52 am IST

इंडोनेशिया। सुलावेसी प्रांत में करीब 4 मीटर लंबे एक मगरमच्छ के गले में फंसे टायर को निकालने लिए यहां के प्रशासन ने इनाम का ऐलान किया है। गले में टायर फंसे होने के कारण मगरमच्छ खा-पी नहीं रहा है।

पढ़ें- कहर coronavirus का! सड़कों पर मिल रही लोगों की लाशें, WHO कर रही वै…

टायर उसे धीर धीरे मौत की तरफ आगे धकेल रहा है। बताया जा रहा है मगर के गले में टायर पिछले दो सालों से अटका है। कई लोगों ने टायर को निकालने की कोशिश की थी मगर उनको कामयाबी नहीं मिल पाई।

पढ़ें- 10 हजार लोगों ने सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु, सभी की उम्र 55 साल से है ज्यादा..

मगर को पहले सुलावेसी प्रांत में पालू नदी पर घूमते हुए देखा गया था। केंद्रीय सुलावेसी के प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कार्यालय ने इस सप्ताह इसे मुक्त करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की।

पढ़ें- 12 साल की लड़की ने खतने के बाद तोड़ा दम, माता-पिता और चिकित्सक गिरफ्तार

जो कोई भी इस मगरमच्छ के गले से इस टायर को निकालेगा, उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि इनाम में क्या दिया जाएगा अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। एजेंसी के अनुसार टायर को निकालने प्रयास किए गए हैं। 2018 में पशुप्रेमी मुहम्मद पणजी ने एक प्रयास किया मगर वो कामयाब नहीं हो पाए।

पढ़ें- पति को खुश करने पत्नी ने बनाया न्यूड एलबम, फिर इस बात पर दोनों में …

अक्सर इस मगरमच्छ की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं जिनमें ये सांस लेने के लिए मशक्कत करता दिखाई देता है। पशुप्रेमी दुख जताते हैं और लोकल अधिकारियों को काफी कुछ सुनना पड़ता है। सभी की चिंता यही है कि ये टायर इस मगरमच्छ को धीरे धीरे मार रहा है।


लेखक के बारे में