ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 34 लोगों की मौत, ताइपे के इस हादसे में कई घायल

ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 34 लोगों की मौत, ताइपे के इस हादसे में कई घायल

ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 34 लोगों की मौत, ताइपे के इस हादसे में कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 2, 2021 5:59 am IST

ताइपे, दो अप्रैल (एपी) ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे।खबरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई।

पढ़ें- सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर पर थे आइसोलेट 

ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।

पढ़ें- कोरोना विस्फोट, केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेट्री ने 11 राज्यों के प्रतिनिधियों की बुलाई बैठक

यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है। हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक ऊपर से गिरा जिससे शुरु के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

पढ़ें- दुर्ग जिले में 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने जारी किया आदेश

अधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है।यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।

 


लेखक के बारे में