ट्रेन ने बस को मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, पांच घायल

बांग्लादेश में ट्रेन ने बस को टक्कर मारी, 11 लोगों की मौत, पांच घायल Train hits bus in Bangladesh, 11 killed, five injured

ट्रेन ने बस को मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, पांच घायल

Train hits bus 11 killed

Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 30, 2022 1:50 pm IST

Train hits bus 11 killed: ढाका, 30 जुलाई । बांग्लादेश के चटगांव जिले में चौकीदार-रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मिनी बस के ट्रेन की चपेट में आ जाने से सात छात्रों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

दैनिक समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को मीरशरई उपजिला में हुआ, जब एक कोचिंग सेंटर के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही मिनी बस ढाका जा रही प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

read more:  कॉलेज के सिनियर छात्रों ने की जूनियर्स की रैगिंग, घटना का वीडियो आया सामने, आरोपियों पर हुई कार्रवाई

मीरशरई थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कबीर हुसैन ने कहा कि इस दुर्घटना में मरने वाले 11 लोगों में से सात लगभग एक ही उम्र के छात्र थे, जबकि अन्य चार शिक्षक थे।

Train hits bus 11 killed: कबीर हुसैन ने कहा, “प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से माइक्रोबस रेलवे ट्रैक पर कई सौ मीटर घिसटती चली गयी। इस घटना में बस में सवार लोगों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए।”

read more: खून से लिखकर सांसद को भेजा पत्र, जनता से किए वादों को दिलाया याद..जानें क्या है पूरा मामला

चटगांव मंडल कार्यालय के उप निदेशक अनीसुर रहमान ने कहा कि मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए और बाद में शाम को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए। घायलों को चटगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com