तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश अपना तेल स्वयं हासिल करें: ट्रंप

तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश अपना तेल स्वयं हासिल करें: ट्रंप

तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश अपना तेल स्वयं हासिल करें: ट्रंप
Modified Date: March 31, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: March 31, 2026 6:53 pm IST

दुबई, 31 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश ‘अपने तेल का इंतजाम स्वयं करें’ क्योंकि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है।

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन सहयोगियों के प्रति अपनी निराशा जतायी जोकि महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने लिखा, ‘‘अपने तेल का स्वयं इंतजाम करें।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे देशों को अमेरिका से खरीद करनी चाहिए क्योंकि ‘हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल है।’

ट्रंप की मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये टिप्पणी ऐसे समय आईं जब अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है।

एपी अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में