ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘पागल’ कहने के अपने बयान की पुष्टि की
ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘पागल’ कहने के अपने बयान की पुष्टि की
बेरूत, तीन जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जारी एक साक्षात्कार में उस पूर्व रिपोर्ट की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने सोमवार को फोन पर बातचीत के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘‘पागल’’ कहा था।
ट्रंप ने कहा कि इजराइल द्वारा लेबनान में हिजबुल्ला के साथ जारी लड़ाई ईरान के साथ शांति वार्ता को बाधित कर रही है, जिससे वह ‘‘थोड़े परेशान’’ हैं।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने तनाव को स्वीकार करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि नेतन्याहू के साथ उनके संबंध मजबूत हैं क्योंकि वे दोनों ‘‘युद्ध के दौर’’ के नेता हैं।
ट्रंप न ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘हमने साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। मुझे नेतन्याहू बहुत पसंद हैं।’’
उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में किए जा रहे किसी भी प्रयास को रोक दे और तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, जिन्होंने अपने दिवंगत पिता का स्थान लिया है, युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता में शामिल हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि हवाई हमले में लगी चोटों के कारण खामेनेई की हालत ठीक नहीं है, लेकिन ‘‘वे कहते हैं कि वह (मोजतबा) मंजूरी दे रहे हैं।’’
इस बीच, बुधवार को बेरूत के दक्षिण में एक व्यस्त राजमार्ग पर इजराइली हमले में एक कार को निशाना बनाया गया। यह हमला वाशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच दूसरे दिन की वार्ता शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुआ।
एपी शफीक माधव
माधव

Facebook


