ट्रंप ने कतर से उपहार में मिले एयरफोर्स वन में उड़ान भरी

ट्रंप ने कतर से उपहार में मिले एयरफोर्स वन में उड़ान भरी

ट्रंप ने कतर से उपहार में मिले एयरफोर्स वन में उड़ान भरी
Modified Date: July 1, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:33 pm IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, एक जुलाई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नए सिरे से तैयार ‘एयर फोर्स वन’ विमान में पहली बार उड़ान भरी। यह विमान पहले कतर के पास था, जिसने इसे राष्ट्रपति के विमानों के बेड़े में शामिल करने के लिए उपहार में दिया था।

बोइंग 747-8आई लग्जरी विमान लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है और इसने हल्के नीले उस पुराने विमान की जगह ली है, जो लगभग 40 साल तक जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश के समय से राष्ट्रपतियों को हवाई यात्रा कराता रहा है।

हवाई जहाज के पिछले हिस्से पर अमेरिका राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है।

ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के लिए जाते समय, यहां सैन्य अड्डे बेस एंड्रयूज में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे लिए, यह उस वाणिज्यिक विमान की पहली उड़ान है जिसे मैं शायद अब तक का सबसे बेहतरीन वाणिज्यिक विमान मानता हूं… सच कहूं तो, मैं इस पहली उड़ान को लेकर उत्साहित हूं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने इसे राष्ट्रपति के लिए उपयुक्त बनाया है। इसका अभिप्राय है सुरक्षा और सभी तरह की खास सुविधाएं। उन्होंने इसमें बहुत जटिल प्रणाली लगाई हैं, लेकिन यह वाकई कमाल का है। और यह ऐसा विमान है जो अमेरिका के पास होना चाहिए। हमारा एयर फोर्स वन 35-36 साल पुराना था।’’

ट्रंप ने पिछले महीने जॉइंट बेस एंड्रयूज में इस विमान का तब निरीक्षण किया था, जब राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने से पहले पहले विमान के परीक्षण उड़ान संचालित किये जा रहे थे।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में