कैंप डेविड, 31 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड स्थित राष्ट्रपति प्रवास स्थल कैंप डेविड में शुक्रवार को मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन किया। यह स्थान ऐसी बैठकों के लिए जाना जाता है, जहां प्रशासनिक अधिकारी अक्सर अपने प्रमुख की जमकर प्रशंसा करते हैं और बैठकें लंबी खिंचने के लिए चर्चित रही हैं।
ट्रंप ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि यह “कुछ बहुत अनोखा” है।
ट्रंप ने कहा, “यह कैंप डेविड है और यह कमरा बहुत ही खास कमरा है।” व्हाइट हाउस ने शुक्रवार सुबह इस बात को प्रमुखता से बताया कि यह ऐतिहासिक राष्ट्रपति प्रवास स्थल पर आयोजित टेलीविजन पर प्रसारित पहली कैबिनेट बैठक थी।
यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कैंप डेविड में होने वाली पहली कैबिनेट बैठक है। इससे पहले मई में बैठक आयोजित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक की थी।
ट्रंप की कैबिनेट बैठक का सार्वजनिक हिस्सा तीन घंटे तक चला है। इसमें राष्ट्रपति ने मेज पर मौजूद सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों या एजेंसियों के बारे में जानकारी देने का मौका देते हैं। इस दौरान अधिकारी अक्सर ट्रंप की व्यक्तिगत रूप से और उनके नेतृत्व की भी प्रशंसा करते नजर आते हैं।
एपी प्रशांत पारुल
पारुल