Iran America War Update. image source: IBC24 Archive
वॉशिंगटनः Trump New Strategy अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ अपनी रणनीति को और तेज करते हुए एक व्यापक सैन्य व कूटनीतिक योजना तैयार की है। यह योजना ऐसे समय सामने आई है जब मध्य पूर्व में जारी संघर्ष चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान के ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
Trump New Strategy सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाकर उसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और अपने मिसाइल व परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए मजबूर करना है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव भी भेजा है, जिससे स्पष्ट है कि वॉशिंगटन सैन्य दबाव और कूटनीतिक वार्ता दोनों रास्तों पर एक साथ आगे बढ़ रहा है।
ट्रंप प्रशासन की इस योजना को दो प्रमुख हिस्सों सैन्य और कूटनीतिक में बांटा गया है। अमेरिका पहले से मध्य पूर्व में तैनात लगभग 50 हजार सैनिकों की ताकत को और बढ़ाने की तैयारी में है। इस तैनाती में 200 फाइटर जेट और दो एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल हैं, जो लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पेंटागन ने 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से 2000 से 4000 अतिरिक्त सैनिक भेजने के आदेश जारी किए हैं। ये सैनिक जल्द ही क्षेत्र में पहुंचकर रणनीतिक इलाकों में तैनात होंगे। वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। इसमें ईरान से परमाणु कार्यक्रम बंद करने, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और क्षेत्रीय आतंकी समूहों को समर्थन समाप्त करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। हालांकि, ईरान ने फिलहाल इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैनिकों को ईरान की सीमाओं के पास रणनीतिक रूप से तैनात किया जा रहा है। इनकी जिम्मेदारी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर कार्रवाई करना शामिल है।
मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की यह दोहरी रणनीति क्षेत्रीय हालात को और जटिल बना सकती है। जहां एक ओर सैन्य दबाव बढ़ रहा है, वहीं कूटनीतिक समाधान की कोशिशें भी जारी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस टकराव का रुख क्या होगा, इस पर वैश्विक नजरें टिकी हुई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-