खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ खाली कराए जाने के बावजूद निर्धारित समय पर भाषण देंगे ट्रंप
खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ खाली कराए जाने के बावजूद निर्धारित समय पर भाषण देंगे ट्रंप
वाशिंगटन, पांच जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह वाशिंगटन में खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ को खाली कराए जाने के बावजूद इसी निर्धारित स्थान पर भाषण देंगे।
वाशिंगटन में तूफान की आशंका के मद्देनजर नेशनल मॉल को खाली कराने का शनिवार शाम आदेश दिया गया था। यह आदेश ट्रंप के अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तावित भाषण से कुछ घंटे पहले दिया गया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं थोड़ी-सी बारिश को हमारे 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाधा नहीं बनने दूंगा।’’
कार्यक्रम के आयोजक ‘फ्रीडम 250’ ने बताया कि ट्रंप का रात 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) ‘नेशनल मॉल’ में भाषण देने का कार्यक्रम है जिसके बाद आतिशबाजी होगी और ‘सैल्यूट टू अमेरिका’ कार्यक्रम के लिए प्रवेश द्वार रात नौ बजकर 45 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर फिर से खोल दिए जाएंगे।
नेशनल मॉल में मौजूद लोगों से आसपास की संघीय इमारतों या ‘स्मिथसोनियन’ संग्रहालयों में जाने को कहा गया था।
एपी सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


