ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों पर जी-7 में चर्चा करेंगे: अधिकारी

ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों पर जी-7 में चर्चा करेंगे: अधिकारी

ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों पर जी-7 में चर्चा करेंगे: अधिकारी
Modified Date: June 13, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:38 pm IST

इस्लामाबाद, 13 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने की योजना पर सहयोगी देशों के साथ चर्चा कर सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जी-7 के सदस्य ब्रिटेन और फ्रांस ने संकेत दिया है कि संघर्ष विराम होने के बाद वे होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगों को हटाने के प्रयासों में सहायता करने के इच्छुक हैं।

अधिकारी ने कहा कि ईरान युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा करने के लिए ट्रंप सम्मेलन के दौरान मिस्र, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से भी मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। यह सम्मेलन सोमवार से शुरू होगा।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में