ट्रंप ने होली की शुभकामनाएं दीं

ट्रंप ने होली की शुभकामनाएं दीं

ट्रंप ने होली की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 5, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: March 5, 2026 11:01 am IST

न्यूयॉर्क, पांच मार्च (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्योहार ‘‘वसंत के आगमन का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाला दिन’’ है।

ट्रंप ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं और मेलानिया हिंदू त्योहार होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। यह वसंत के आगमन का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाला दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्र हो रहे हैं। ऐसे में, मैं होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता बढ़ाने वाले इस त्योहार की शुभकामनाएं देता हूं।’’

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में