एथेंस, दो अगस्त (एपी) यूनान में एथेंस के पश्चिम में पोर्टो जर्मेनो क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण फैली जंगल की आग को काबू में करने के दौरान अग्निशमन के दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले चालक दल के सदस्यों में एक यूनानी और डेनमार्क का एक नागरिक शामिल हैं।
वहीं दुर्घटना में बाल-बाल बचे दो लोगों में एक यूनानी और एक ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
एथेंस के आसपास के क्षेत्र पश्चिमी अटिका में आग की लपटें फैल गईं, जिससे बस्तियों और मेगारा के बाहर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया।
फ्रांस और स्पेन में लगी आग के कारण लगभग तीन लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा।
फ्रांस में बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग पर रविवार को नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि यह अब भी पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। इस वनाग्नि ने पेरिस के क्षेत्रफल से चार गुना बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2,24,000 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
गिरोंद क्षेत्र में लगी आग ने महज 10 दिनों में करीब 420 वर्ग किलोमीटर इलाके को जला दिया। अधिकारियों ने सप्ताहांत में घोषणा की थी कि आग का फैलना अब रुक गया है।
गिरोंद क्षेत्र के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग को निर्धारित दायरे में सीमित कर दिया गया है और वह आगे नहीं फैल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि जंगल में लगी आग के कारण पूर्वी वाशिंगटन में करीब 5,000 घरों को खाली कराया गया जबकि लगभग 600 घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अन्य इमारतें जलकर खाक हो गईं।
अधिकारियों के अनुसार, वाशिंगटन के दूसरे सबसे बड़े शहर स्पोकेन के आसपास करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आग फैल चुकी है।
हालांकि स्पोकेन क्षेत्र में लगी आग की घटनाओं में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
एपी जितेंद्र देवेंद्र
देवेंद्र