यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस की दो बड़ी तेल रिफाइनरी में आग लगी, दो लोगों की मौत
यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस की दो बड़ी तेल रिफाइनरी में आग लगी, दो लोगों की मौत
कीव, 28 जून (एपी) यूक्रेन के ड्रोन हमले में दक्षिणी रूस की दो बड़ी तेल रिफाइनरी में आग लग गई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूसी सैन्य उद्योगों और ऊर्जा सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। इस अभियान ने रूस की ईंधन और सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति को बाधित किया है।
जानकारों के मुताबिक, इसने युद्ध के मैदान में मॉस्को की कोशिशों को भी धीमा कर दिया है, जिससे क्रेमलिन पर बातचीत की मेज पर आने का दबाव बढ़ गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज (शनिवार) रात रूस की दो तेल रिफाइनरी हमारी लंबी दूरी के ड्रोन हमले की जद में आ गईं। एक हमले का मतलब रूस की युद्ध क्षमता को कम करना और दूसरे हमले का मकसद शांति की ओर कदम बढ़ाना है।’’
एपी शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


