टेक्सास में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल

टेक्सास में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल

टेक्सास में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 16, 2022 4:28 pm IST

कैटी (टेक्सास), 16 फरवरी (एपी) अमेरिका के टेक्सास राज्य के शेरिफ के दो अधीनस्थ अधिकारी मंगलवार को एक संदिग्ध द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गए।

हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोन्जालेज ने बताया कि यह घटना ह्यूस्टन से करीब 48 किलोमीटर दूर टेक्सास के कैटी में मंगलवार रात को हुई। गोन्जालेज ने ट्वीट किया कि दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोन्जालेज ने बताया कि दोनों अधिकारी घटनास्थल पर गोलियां चलने की खबरें मिलने के बाद वहां पहुंचे थे। जब वे वहां पहुंचे तो एक संदिग्ध ने उन पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध की मौत हो गयी।

एपी गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में