ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की ‘व्यवहार्यपरक योजना’ के लिए है प्रयासरत: स्टार्मर

Ads

ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की ‘व्यवहार्यपरक योजना’ के लिए है प्रयासरत: स्टार्मर

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 07:18 PM IST

लंदन, 16 मार्च (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की योजना पर सहयोगियों के साथ काम कर रहा है, लेकिन ‘‘व्यापक युद्ध में शामिल नहीं होगा।’

उन्होंने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि कि उन्होंने अमेरिकी सहयोगियों से महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग को खोलने के लिए युद्धपोत भेजने की मांग की है।

स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन अमेरिका तथा यूरोप एवं खाड़ी के देशों में अपने सहयोगियों के साथ इस बात पर चर्चा कर रहा है कि क्या वह क्षेत्र में मौजूद बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाले ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है।

लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि ब्रिटेन द्वारा युद्धपोत भेज जाने की संभावना नहीं है।

ट्रंप ने स्टार्मर पर युद्ध में कथित रूप से सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की है। स्टार्मर ने शुरू में अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए ब्रिटिश अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि ब्रिटेन जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ‘एक व्यवहार्यपरक सामूहिक योजना’’ के लिए प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम ‘इतना भी आसान नहीं’ है।

एपी

राजकुमार नरेश

नरेश