इजराइल के शेख जर्राह में सैन्य परिसर बनाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहा संरा
इजराइल के शेख जर्राह में सैन्य परिसर बनाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहा संरा
दमिश्क, 19 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र (संरा) इस बात पर विचार कर रहा है कि इज़राइल की उस घोषणा पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए, जिसमें पूर्वी यरुशलम में फलस्तीनियों के लिए संरा की राहत एजेंसी के पूर्व मुख्यालय स्थल पर एक सैन्य परिसर बनाने की योजना शामिल है। संरा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इजराइल ने सप्ताहांत में घोषणा की कि सरकार ने संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के शेख जर्राह स्थित परिसर में रक्षा मंत्रालय के एक परिसर के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसमें एक संग्रहालय और भर्ती कार्यालय भी शामिल होगा।
यूएनआरडब्ल्यूए की महाउपायुक्त नताली बाउसली ने सीरिया यात्रा के दौरान एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “ यह मामला फिलहाल न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष कानूनी प्राधिकरण – विधिक परिषद – के स्तर पर विचाराधीन है।”
उन्होंने कहा, “ये संयुक्त राष्ट्र के परिसर हैं और यह (इजराइल की घोषणा) संयुक्त राष्ट्र के 1946 के कन्वेंशन का उल्लंघन है।”
इजराइल ने जनवरी में जनवरी में यूएनआरडब्ल्यूए परिसर ध्वस्त कर दिया था।
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर हमास से जुड़े एजेंसी के कर्मचारियों को पनाह देने का आरोप लगाया। इजराइल के अनुसार इनमें से कुछ कर्मचारी सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में इजराइल में हुए हमलों में शामिल थे।
एपी
जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


