संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी
Modified Date: April 24, 2026 / 08:29 am IST
Published Date: April 24, 2026 8:29 am IST

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 24 अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी और शीर्ष अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। उनकी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेयरबॉक अगले सप्ताह भारत और चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष की प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने बृहस्पतिवार को यहां दैनिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

कॉलिन्स ने बताया कि बेयरबॉक भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर यह यात्रा करेंगी।

भारत यात्रा के दौरान बेयरबॉक विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ स्टीफन प्रिसनर के नेतृत्व में भारत में संयुक्त राष्ट्र की ‘कंट्री टीम’ से भी मिलेंगी।

इसके बाद वह चीन जाएंगी जहां वह सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ स्टीफन जैक्सन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र की ‘कंट्री टीम’ से मुलाकात करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष के रूप में बेयरबॉक की यह पहली भारत यात्रा होगी, वह जर्मनी की विदेश मंत्री के रूप में भारत की यात्रा कर चुकी हैं।

इससे पहले फरवरी में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस नयी दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में