BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

US Iran News: ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया एयर स्ट्राइक, भड़के ट्रंप ने बताया क्यों किया ये जवाबी हमला

US Iran News: ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया एयर स्ट्राइक, ट्रंप भड़के ट्रंप ने बताया क्यों किया ये जवाबी हमला

US Iran News

US Iran News

Jageshwar Sahu
Published: 27 Jun 2026 | 8:33 amModified: 27 Jun 2026 | 8:35 am
HIGHLIGHTS
  1. होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई का दावा किया
  2. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताया
  3. युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया, जबकि वार्ता की कोशिशें जारी हैं

वाशिंगटन। US Iran News: हाल ही में हुए युद्ध विराम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई है। यह कार्रवाई उस हमले के जवाब में की गई जिसमें 25 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज को निशाना बनाया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

US Iran News वहीं, सीजफायर तोड़ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (President Donald Trump) भड़क गए और कहा कि 'ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के लिए शुक्रवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराया और इसे अमेरिका के साथ हुए संघर्ष-विराम समझौते का ‘‘मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’’ बताया। ट्रंप ने कहा कि एक ड्रोन जहाज के ऊपरी हिस्से से टकराया, जिससे उसे ‘‘नुकसान पहुंचा,’’ लेकिन जहाज आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने तीन अन्य ड्रोन मार गिराए। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट में न तो जहाज की पहचान बताई गई और न ही हमले के समय का जिक्र था, लेकिन बृहस्पतिवार को ब्रिटिश सेना ने बताया कि ओमान के तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है।

यह घटना ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान (US Iran News) युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमेरिका का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: US Iran News

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am