अमेरिका-ईरान वार्ता : पाकिस्तान के गृह मंत्री एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर

अमेरिका-ईरान वार्ता : पाकिस्तान के गृह मंत्री एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर

अमेरिका-ईरान वार्ता : पाकिस्तान के गृह मंत्री एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर
Modified Date: May 20, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: May 20, 2026 8:04 pm IST

इस्लामाबाद, 20 मई (भाषा) पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को बहाल करने के इस्लामाबाद के प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से मुलाकात के लिए तेहरान गए।

‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि नकवी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ईरानी नेताओं से चर्चा करने के लिए तेहरान रवाना हुए हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘नकवी की यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब इस्लामाबाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता के प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखे हुए है।’’

ईरान की सरकारी मीडिया ने भी नकवी की तेहरान यात्रा की खबर दी है।

ईरान के सरकारी ‘प्रेस टीवी’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तान के गृह मंत्री राजधानी तेहरान पहुंच चुके हैं। इस्लामाबाद ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहा है।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में