CM Sai Targeted Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री के लिए कहा ऐसा शब्द, भड़के सीएम साय, बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है कांग्रेस

CM Sai Targeted Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है।

CM Sai Targeted Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री के लिए कहा ऐसा शब्द, भड़के सीएम साय, बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है कांग्रेस

CM Sai Targeted Rahul Gandhi / Image Source : FILE

Modified Date: May 20, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: May 20, 2026 7:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के खिलाफ की टिप्पणी।
  • राहुल के बयान पर भड़के सीएम विष्णुदेव साय।
  • सीएम साय ने कहा- लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है कांग्रेस।

CM Sai Targeted Rahul Gandhi: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए ‘गद्दार’ जैसे अशोभनीय शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है।

लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है कांग्रेस

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा में कांग्रेस अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया और देश को विश्व मंच पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, (CM Sai Targeted Rahul Gandhi) उसी नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े करती है ऐसी बयानबाजी

CM Sai Targeted Rahul Gandhi:  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद केवल व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रतीक होते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उसकी आड़ में अपमानजनक और अतिवादी भाषा का प्रयोग स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। (CM Sai Targeted Rahul Gandhi) उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस नेतृत्व की राजनीतिक परिपक्वता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

कांग्रेस के आचरण को स्वीकार नहीं करेगी जनता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और (CM Sai Targeted Rahul Gandhi) आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए देख रही है। ऐसे में कांग्रेस का यह गैर-जिम्मेदाराना और लोकतंत्र-विरोधी आचरण देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.