America President Election: 30 साल बड़े व्यक्ति से अफेयर, सौतेले बच्चों की बनी मां; क्या कमला बनेंगी अमेरिकियों की पसंद, या अधूरी रहेगी हैरिस की हसरत
kamala harris on US Presidential Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब केवल एक दिन ही बाकी है। कई सर्वे की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक …

न्यूयार्क: america president election update अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब केवल एक दिन ही बाकी है। कई सर्वे की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस अमेरिका की नई राष्ट्रपति बन सकती हैं। जो कि इस समय अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। कमला हैरिस की मां एक तमिल ब्राह्मण थीं वहीं उनके पिता अफ्रीकी मूल के अमेरिकी थे। कमला हैरिस की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से से बीती है।
US Presidential Election 2024 कमला हैरिस का जन्म अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। उनकी मां श्यामला गोपालन तमिल ब्राह्मण थीं। 19 साल की उम्र में ही वह अमेरिका चली गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात डोनाल्ड हैरिस से हुई थी। वह जमायका के अश्वेत थे। अमेरिका में अश्वेतों का आंदोलन उस दौरान काफी तेज था। ऐसे में दोनों की विचारधारा उन्हें बेहद करीब ले आई। पांच साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 1963 में शादी कर ली।
america president election update श्यामला गोपालन और डोनाल्ड हैरिस की दो बेटियां हुईं। बड़ी कमला और छोटी माया। हालांकि शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी मां और पिता में अनबन होने लगी। आखिरकार वे 9 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। कमला हैरिस की उम्र तब महज 7 साल की थी। कुछ दिन कोर्ट में केस चला और फिर कमला की मां और पिता का तलाक हो गया।
कोर्ट ने बच्चों की परवरिश का जिम्मा मां श्यामला को ही दे दिया। श्यामला ने उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कार सिखाए। तलाक के बाद श्यामला कनाडा चली गईं और वहीं एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाने लगीं। कमला ने स्कूली पढ़ाई कनाडा में की और फिर अमेरिका वापस लौटीं।
60 साल के व्यक्ति से अफेयर
हार्वर्ड से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन करने के बाद बाद कमाल ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और वहीं एक एडवोकेट के साथ काम करने लगीं। इसी बीच उनकी मुलाकात विली ब्राउन से हुई। उस समय विली कैलिफोर्निया में विधानसभा अध्यक्ष थे। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आईं।
विली ब्राउन से रिश्ते को लेकर कमला हैरिस पर उनका परिवार तोड़ने का भी आरोप लगने लगा। डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार कह चुके हैं कि अफेयर के रास्ते उन्होंने राजनीति की सीढ़ी चढ़ी। 2003 में उन्होंने पहली बार सैन फ्रांसिस्को से जिला अटॉर्नी का चुनाव लड़ा था। उससे सात साल पहले ही विली ब्राउन और कमला हैरिस का रिलेशनशिप खत्म हो चुका था। हालांकि आरोप लगते हैं कि उन्होंने विली के साथ संबंध बनाकर दो सरकारी पद हासिल किए थे।
सौतेले बेटे-बेटी की मां बनी हैरिस
कमला हैरिस का दूसरा अफेयर एंकर मोंटेल विलियम्स के साथ रहा। वह भी तलाकशुदा थे। वे दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साथ में शामिल होते थे। 2010 में कमला हैरिस कैलिफोर्निया की राज्य अटॉर्नी बनीं। उनका तीसरा अफेयर डगलस एमहॉफ से रहा जो कि शादी में तब्दील हुआ। वह भी तलाकशुदा ही थे। उनकी पहली शादी क्रिस्टेन से हुई थी और उसे एक बेटा और बेटी थी। कमला से उनकी शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई। कमला हैरिस ने अपने सौतेले बच्चों को प्यार दिया।
2016 में कमला ने राजनीति में रखा कदम
कमला हैरिस ने 2016 में राजनीति में कदम रखा था। तभी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। वह सीनेट में चुनी गईं। इसके बाद 2019 में ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नाम आगे कर दिया। पार्टी के अंदर ही डिबेट में वह बाइडेन से हार गई। इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया लेकिन 2020 में कमला हैरिस को बाइडेन ने उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह चुनाव जीत भी गई। राजनीति में उनकी गति बहुत तेज रही। अब वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। अगर कमला हैरिस चुनाव जीतती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। अब देखना यह होगा कि कमला हैरिस की अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की हसरत पूरी होती है या नहीं, क्या वह अमेरिकियों की पहली पसंद बन पाती हैं।
read more: Weather Update Today: फिर रंग बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश संभावना, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Affair with a man 30 years older, became mother of stepchildren; Will Kamala become the choice of Americans, or will Harris's wish remain unfulfilled?
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›अमेरिकी एजेंसी ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया
02 Oct 2026 | 9:10 am
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 amअगर हमारे क्षेत्र पर हमला हुआ तो अपने शस्त्रागार में मौजूद सारे हथियारों का इस्तेमाल करेंगे: पुतिन
02 Oct 2026 | 8:50 amभारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 am