अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने सख्त आव्रजन नीति को फिर से लागू करने का रास्ता साफ किया

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने सख्त आव्रजन नीति को फिर से लागू करने का रास्ता साफ किया

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने सख्त आव्रजन नीति को फिर से लागू करने का रास्ता साफ किया
Modified Date: June 25, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: June 25, 2026 8:27 pm IST

वाशिंगटन, 25 जून (एपी) अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ट्रंप प्रशासन के लिए उस आव्रजन नीति को फिर से लाने का रास्ता साफ कर दिया, जिसका इस्तेमाल पहले अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर शरण मांगने वाले प्रवासियों को वापस भेजने के लिए किया जा रहा था।

न्यायाधीशों ने निचली अदालत के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें ओबामा प्रशासन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान प्रतिदिन शरण के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या को सीमित करने वाली प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी।

वकीलों ने कहा कि इसे मानवीय संकट पैदा हो गया, क्योंकि हजारों लोग अपनी बारी का इंतजार करने के लिए असुरक्षित स्थानों पर रहने लगे। ट्रंप प्रशासन का कहना था कि सीमा पर शरण मांगने वालों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

यह नीति अभी लागू नहीं है। हालांकि अधिकारियों ने शरण मांगने वालों पर दूसरी पाबंदियां लगाई हैं।

एपी सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में