अमेरिकी सैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन होने के संदेह के चलते ईरान के झंडे वाले तेल टैंकर पर चढ़े
अमेरिकी सैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन होने के संदेह के चलते ईरान के झंडे वाले तेल टैंकर पर चढ़े
वाशिंगटन, 20 मई (एपी) अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि उसके सैनिक ओमान की खाड़ी में ईरान के झंडे वाले एक वाणिज्यिक तेल टैंकर पर चढ़े, उसकी तलाश ली और फिर उसे वापस भेज दिया।
सेना ने कहा कि सैनिकों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें संदेह था कि टैंकर ने अमेरिकी नाकाबंदी के उल्लंघन की कोशिश की है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘एम/टी सेलेस्टियल सी’ नामक तेल टैंकर की तलाशी ली गई और फिर उसे वापस भेज दिया गया।
पोस्ट में कहा गया है कि उस पर ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश करने का संदेह था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू किए जाने के बाद यह अमेरिकी सैनिकों की ओर से तलाशी के बाद वापस भेजा कम से कम पांचवां जहाज है।
एपी पारुल जोहेब
जोहेब

Facebook


