Valeria Marquez live stream murder: लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, गिफ्ट देने के बहाने सीने पर उतार दी तीन गोलियां
Valeria Marquez live stream murder: लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, गिफ्ट देने के बहाने सीने पर उतार दी तीन गोलियां

Valeria Marquez live stream murder: लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या / Image Source: Screengrab
- मेक्सिको की टिकटॉकर वेलेरिया मार्केज की ब्यूटी सैलून में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या
- आरोपी गिफ्ट देने के बहाने आया, नाम पूछते ही तीन गोलियां सीने और सिर में दागीं
- हत्या का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में महिलाओं के प्रति हिंसा की आशंका
मेक्सिको: Valeria Marquez live stream murder यहां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल एक महिला इन्फ्लुएंसर की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी गिफ्ट देने के बहाने आया हुआ था और नाम पूछकर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Valeria Marquez live stream murder मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज ब्यूटी सैलून में मेकअप करवाने पहुंची थी। इस दौरान वो ब्यूटी सैलून ही लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। लेकिन इस बीच एक अंजान शख्स वेलेरिया मार्केज को गिफ्ट देने के बहाने और पहले नाम पूछा। जैसे ही वेलेरिया ने अपना नाम बताया युवक ने दनादन तीन गोलियां दाग दी। गोली लगते ही वह टेबल पर ढेर हो गई।
मार्केज की मौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वायरल फुटेज में मैक्सिको की फेमस टिकटॉकर एक टेबल पर बैठी हुई, अपने टैडी को पकड़कर अपने फॉलोअर्स से बात कर रही ती। तभी वह सामने की तरफ देखते हुए कहती है कि वे आ रहे हैं। इतने पीछे से आती हुई एक आवाज कहती है, "अरे वेल?" मार्केज हां में जवाब देती है। कुछ ही देर में वह व्यक्ति उस पर गोली चला देता है। पहली गोली मार्केज के पेट में लगती है, जिससे वह झुककर उसे देखने लगती है, तभी वह व्यक्ति दो गोली उसके सिर में मार देता है, जिससे मार्केज की तुरंत ही जान चली जाती है। तभी वह व्यक्ति मार्केज का फोन उठाता है उसका चेहरा लाइव स्ट्रीमिंग पर भी आ जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, मार्केज ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपने फॉलोअर्स को बताया कि जब वह अपने सैलून में नहीं थी तब वहां कोई व्यक्ति बहुत महंगा गिफ्ट लेकर आया था। खैर, मैं उसका इंतजार नहीं करने वाली। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्यारे मार्केज को मारने के लिए मोटरसाइकिल से आए थे। उसके करीब आने के लिए उन्होंने उसे महंगा गिफ्ट देने का नाटक किया था।
मार्केज के इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे। वह ऑनलाइन मेकअप और लाइफ स्टाइल से जुड़ी क्लिफ को शेयर करने के लिए जानी जाती थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस मामले में महिलाओं के प्रति हिंसा की आशंका सामने आ रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
🔴 Asesinan a la tiktoker Valeria Márquez en pleno en vivo
La joven modelo fue atacada a balazos mientras realizaba un Live desde su salón de belleza en Zapopan, Jalisco.
La Fiscalía investiga el caso como feminicidio.
Indignación y exigencia de justicia en redes.… pic.twitter.com/WbUpV6ueJX— Punto 4T (@Punto4T) May 14, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Valeria Marquez एक प्रसिद्ध मैक्सिकन सोशल मीडिया Influencer थीं, जिनके Instagram और TikTok पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Valeria Marquez live stream murder Video viral on Social Media
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 amभारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am