BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Walmart bakery oven: वालमार्ट के ओवन में फंसकर हुई थी महिला कर्मचारी की मौत.. मदद के लिए जुटाए गए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा..

Walmart bakery oven गुरसिमरन कौर और उनकी मां दोनों कनाडा के हैलिफ़ैक्स में वॉलमार्ट में काम करती थीं। शनिवार को जब कौर की मां को बेटी घंटे भर से ज्यादा …

Walmart bakery oven

Walmart bakery oven

satya prakash
Published: 25 Oct 2024 | 7:10 pmModified: 25 Oct 2024 | 7:10 pm

Walmart bakery oven: टोरंटो: वॉलमार्ट की 19 साल की महिला कर्मचारी गुरसिमरन कौर के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की मदद जुटाई गई है। बता दें कि, कनाडा में सुपरमार्केट श्रृंखला के एक आउटलेट पर वॉक-इन ओवन में गुरसिमरन कौर की फंसकर मौत हो गई थी। भारतीय मूल की किशोरी के जले हुए अवशेष शनिवार शाम को वॉलमार्ट ओवन के अंदर पाए गए थे।

Read More: RRB NTPC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रेलवे में 3 हजार से भी अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

गुरसिमरन कौर और उनकी मां दोनों कनाडा के हैलिफ़ैक्स में वॉलमार्ट में काम करती थीं। शनिवार को जब कौर की मां को बेटी घंटे भर से ज्यादा समय से गायब मिली तो उसने खोजबीन शुरू की। इसके बाद गुरसिमरन की मां ने कई साथ काम करने वाले कर्मचारियों से उसके बारे में पूछा लेकिन सभी ने यह सोचकर टाल दिया कि वह कहीं किसी ग्राहक की मदद कर रही होगी।" गुरसिमरन से फोन पर बार-बार संपर्क करने की कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला। उसका फ़ोन नहीं मिल रहा था। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान किसी ने बताया कि, किसी ने बताया कि ओवन से "रिसाव" निकल रहा है और ये सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Walmart bakery oven: मृतका गुरसिमरन कौर मूल रूप से जालंधर, पंजाब के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली 19 साल की लड़की थी। गुरसिमरन और उसकी मां तीन साल पहले ही भारत से कनाडा गए थे। जहां दोनों मां-बेटी वॉलमार्ट में एक साथ काम करती थी. वहीं, उसके पिता और भाई दोनों फिलहाल भारत में रहते हैं, जिन्हें वो कनाडा लाने की कोशिश में लगी हुई थी।

Read Also: Marigold Flower Cultivation: इस फूल की खेती से किसानों को मिल रहा खूब लाभ.. दीपावली पर होती है मोटी कमाई

मामले की जानकारी देते हुए हैलिफैक्स पुलिस ने बताया कि, शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वॉलमार्ट में बेकरी के ओवन में लड़की की लाश मिलने की रिपोर्ट मिली। हैलिफैक्स पुलिस के पहुंचने तक गुरसिमरन के शव को ओवन से निकाल लिया गया था। वहीं, सीबीसी न्यूज के अनुसार, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुरसिमरन उस वॉक-इन-ओवन में आखिर कैसे फंस गई थी, क्योंकि इस ओवन को बाहर से बंद हीं नहीं किया जा सकता।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Walmart bakery oven: More than 1 crore rupees were raised after the death of Gursimran Kaur

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm