पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
इस्लामाबाद, एक अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान सेना ने बृहस्पतिवार को मध्य जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अपने 'स्पेशल सर्विसेज ग्रुप' (एसएसजी) के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज कर दिया।
भारतीय अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद आसिफ उर्फ़ हाशिम मूसा को मंगलवार रात बडगाम जिले में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया था।
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस दावे का खंडन करते हुए एक व्यक्ति को पेश किया और उसकी पहचान आसिफ के रूप में की।
उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अटक जिले का निवासी है और जीवित है।
आसिफ ने कहा कि कुछ मित्रों ने एक दिन पहले उसे फोन कर सोशल मीडिया पर आई उन खबरों के बारे में बताया था कि कश्मीर में भारतीय सेना ने उसे मार दिया है।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pm